कूप निर्माण का भुगतान जल्द करें : निदेशक

गिरिडीह | डीआरडीए सभागार में शुक्रवार को डायरेक्टर रंथु महतो ने सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें मनरेगा के तहत चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। आम बागवानी, बिरसा हरित ग्राम योजना, सिंचाई कूप, डोभा निर्माण, तालाब, वनरोपण और पर्यावरण संरक्षण जैसे बिंदुओं पर चर्चा हुई। निदेशक ने सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंचाई कूप निर्माण में शामिल सभी लाभुकों का भुगतान जल्द कराया जाए। भुगतान में देरी पर संबंधित अधिकारी या कर्मी पर सख्त कार्रवाई होगी। बिरसा हरित ग्राम योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधूरे कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार और आजीविका के साधन देना है। रंथू महतों ने कहा कि मनरेगा केवल योजना नहीं, बल्कि ग्रामीणों के लिए रोजगार का मजबूत जरिया है। सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी क्षेत्र में नियमित भ्रमण करें। योजनाओं की प्रगति की जानकारी लें। कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनी रहे। उन्होंने कहा कि योजनाएं जमीन पर दिखनी चाहिए। विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में परियोजना पदाधिकारी, मनरेगा और सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *