पंजाब के जालंधर में जालंधर पठानकोट हाईवे पर अड्डा रायपुर रसूलपुर के पास सेना की गाड़ी, टिप्पर और एक अन्य एसयूवी गाड़ी के बीच टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमें पहुंच गईं थी और जांच शुरू कर दी गई थी। हादसे की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स पार्टी के इंचार्ज एएसआई रणधीर सिंह ने कहा- सेना की जिप्सी जालंधर शहर से भोगपुर की ओर आ रही थी। जिसे सेना का 36 वर्षीय मुलाजिम चला रहा था। उसकी के पीछे होशियारपुर के ताजोवाल के रहने वाले सिमरप्रीत सिंह (32) अपनी एंडेवर (पीबी 10 एचसी 0127) लेकर आ रहे थे। अचानक अनियंत्रित हुई एंडेवर कार ने सेना की जिप्सी को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करवाया राजीनामा जिसके कारण जिप्सी अनियंत्रित होकर टिप्पर से टकरा गई। दुर्घटनास्थल पर पहुंचे सड़क सुरक्षा बल के जवानों ने सड़क के बीच में लगे सेफ्टी कोन की मदद से सैन्य जिप्सी, एंडेवर और टिप्पर को किनारे करवाया और रास्ता खुलवाया। घटना दो लोगों को मामूली चोटें आईं है। हालांकि मौके पर पहुंचे क्षेत्र की थाना मकसूदा पुलिस ने तीनों पक्षों के बीच राजीनामा करवा दिया था।


