मां रक्षा काली मंदिर में हुई वार्षिक पूजा, लोगों में उत्साह

भास्कर न्यूज | पबिया नारायणपुर प्रखंड के पबिया गांव स्थित प्रसिद्ध रक्षा काली मंदिर में शनिवार को वार्षिक पूजा अर्चना धूमधाम से हुई। आयोजन में आसपास के गांवों और मोहल्लों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही। कई महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर मां काली की विधिवत पूजा की। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि मां रक्षा काली के दरबार में मांगी गई मन्नतें जरूर पूरी होती हैं। कुछ महिलाओं ने मन्नत पूरी होने पर तालाब से मंदिर तक दंडवत यात्रा करते हुए मां की विशेष पूजा की। मंदिर परिसर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूजा के दौरान मंदिर के पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ, हवन और अनुष्ठान कराए। मां काली को फल, मिठाइयां और प्रसाद अर्पित किए गए। परंपरा के अनुसार बलि प्रथा भी पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से संपन्न हुई। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा। जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। सभी ने मां से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *