मुक्तसर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य पुलिस से भिड़ा:मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल, दो पिस्तौल बरामद, हरियाणा में दो FIR

मुक्तसर जिले के मलोट में सीआईए स्टाफ ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सक्रिय सदस्य को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। शनिवार रात करीब 12 बजे मलोट-अबोहर बाइपास पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध युवक वहां पहुंचा। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। भागते समय उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में पकड़कर सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ आरोपी डीएसपी रमनदीप सिंह गिल के अनुसार, आरोपी की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। पुलिस ने उसके पास से दो पिस्तौल बरामद की हैं। एक 32 बोर और दूसरी 30 बोर की है। इसके अलावा दो जिंदा और दो फायर किए हुए कारतूस भी मिले हैं। हरियाणा में पहले से दो केस दर्ज पूछताछ में पता चला है कि अभिषेक अवैध हथियारों की सप्लाई करता है। हरियाणा में उसके खिलाफ पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके नेटवर्क और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की पंजाब में चल रही गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *