फाजिल्का में किराना स्टोर में चोरी:शटर तोड़कर दुकान में घुसे चोर, सामान और नकदी ले गए, दो लोगों पर FIR

फाजिल्का में जलालाबाद के गांव खयोंवाला बोदला में एक किराना स्टोर पर चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर शटर तोड़कर दुकान में घुसे और सामान ले गए। गल्ले में पड़ी 10 हजार नगदी भी चोरी कर ली। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। जानकारी देते हुए ग्रोवर करियाणा स्टोर के संचालक प्रदीप कुमार ने बताया वह रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद करके अपने गांव चाहलावाली चला गया और अगले दिन सुबह उसे फोन आया कि उसकी दुकान का शटर एक साइड से टूटा हुआ है और दुकान का सामान बिखरा हुआ है। वह गांव के अन्य लोगों के साथ गांव खयोंवाला बोदला पहुंचा तो काफी लोग इकट्ठे हुए पड़े थे l दुकान से ये सामान चोरी शटर खोलकर देखा गया तो दुकान में से इनवर्टर, बैटरी, चीनी के बैग, घी के डिब्बे, सरसों का तेल, चाय पत्ती के बैग और गल्ले में से 10 हजार की नगदी सहित अन्य सामान चोरी हो गया है l उसका कहना है कि करीब 70 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज अरनीवाला पुलिस को शिकायत देने के बाद पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है l जिनकी तलाश की जा रही है l पुलिस के मुताबिक इस मामले में जसपाल सिंह और लवप्रीत सिंह जो स्थानीय गांव के वासी हैं l उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *