चिंगवारम शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा:बस्तर शांति समिति ने जवानों और ग्रामीणों को किया याद

कांकेर के पुराने बस स्टैंड पर बस्तर शांति समिति ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान चिंगवारम और अन्य नक्सली घटनाओं में शहीद हुए जवानों और ग्रामीणों को याद किया गया। लोकसभा सांसद भोजराज नाग ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद अब समाप्ति की ओर है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि पिछले दो सालों में सुरक्षा बलों ने सैकड़ों नक्सलियों का सफाया किया है। सरकार नियाद नेल्लार योजना के तहत नक्सल प्रभावित गांवों का विकास कर रही है। विधायक ने कहा कि नक्सली आतंक ने बस्तर के विकास को रोक रखा था। अब केंद्र और राज्य सरकार की कार्रवाई से नक्सली मुठभेड़ों में मारे जा रहे हैं। बम विस्फोट में मारे गए थे कई जवान बता दें कि 17 मई 2010 को सुकमा जिले के चिंगवारम में नक्सलियों ने बम विस्फोट किया था। इस हमले में कई जवान और ग्रामीण शहीद हुए थे। विधायक ने कहा कि बस्तर के विकास में इन शहीदों के योगदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा। नक्सलवाद को खत्म करने दृढ़ प्रतिज्ञा भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने कहा कि देश के विकास में किसी भी प्रकार का आंतक उस देश के विकास को प्रभावित करता है। हमने बस्तर में सालों से इन लाल आतंकियों को झेला है, परंतु अब सरकार नक्सलवाद को खत्म करने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञा है। हाल ही में नक्सलियों के गढ़ कहे जाने वाले कोर एरिया में भी हमारे जवानों ने पहुंच बनाई है। अब बस्तर में नक्सलियों के लिए कोई भी ठिकाना सुरक्षित नही रहा। केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार इस देश से छग से नक्सली समस्या को खत्म करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा ने कहा कि हमारे देश के वीर जवान न केवल सीमा पर अपितु देश के भीतर भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे है। इन नक्सलियों ने सालों से बस्तर के भोले भाले आदिवासियों को विकास की मुख्य धारा से वंचित रखा, उनका शोषण किया परंतु अब सरकार इन तक पहुंच कर इन्हे भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही है। सीनियर आदिवासी नेता विजय कुमार मण्डावी व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजा पाण्डेय ने कहा कि इन जवानों की शहादत बेकार नही जायेगी। इनके बलिदान के फलस्वरूप ही बस्तर में अब शांति आने लगी है। कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित श्रद्धांजलि सभा का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष निर्मला नेताम ने किया व समापन भाषण भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र नाग ने दिया। इसके साथ ही जिला महामंत्री बृजेश चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष हलधर साहू, नगर पालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक, राजीव लोचन सिंह, देवेन्द्र भाउ, राजा देवनानी, निपेंद्र पटेल, रामचरण कोर्राम, दिनेश रजक, उत्तम यादव, गिरधर यादव, देवेन्द्र टेकाम, अनूप शर्मा, रूपराम साहू, आशीष कुमेटी, विजय लखवानी, तनुज सिंह ठाकुर, प्रशांत यादव, दीपांशु जैन, भूपेन्द्र राजपूत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *