धनबाद में चोरी का कोयला ले जा रहा ट्रक पलटा:कालूबथान के पत्थर कुआं के पास हादसा, मामला मैनेज करने में जुटे तस्कर

धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र के डुमरीजोर इलाके में अवैध कोयले का कारोबार प्रशासन के नाक के नीचे से बदस्तुर जारी है। प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होने से कोयला तस्करों का मनोबल बढ़ा हुआ है। अवैध कारोबार का पता तब चलता है जब कोई हादसा हो जाता है। ऐसा ही एक हादसा कालूबथान के पत्थर कुआं के पास हुआ है। यहां अवैध कोयला ले जा रहा ट्रक पलट गया। इससे मौके पर कोयला सड़क पर बिखर गया। बताया गया कि बीती रात एक साथ 12 ट्रक में भर कर अवैध कोयला ले जाया जा रहा था। इसी में से एक ट्रक पलट गया। मामला मैनेज करने में लगे रहे तस्कर घटना की जानकारी मिलते ही कालूबथान प्रभारी नीतेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं सूत्रों के मुताबिक कोयला तस्कर पूरी रात मामले को सुलझाने की कोशिश करते रहे। सूत्रों के मुताबिक बाकी के ट्रक पंचेत और कालूबथान के रास्ते निरसा हाईवे की तरफ निकल गए। सूत्रों के अनुसार, डुमरीजोर में एक सिंडीकेट द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। इसमें सोनारडीह के रोहित और रंजन समेत करीब छह लोगों के नाम शामिल हैं। कुआं से पानी निकालने के बहाने तस्करी धनबाद कोयलांचल इलाके में पानी की समस्या काफी है। ऐसे में माइंस के आसपास छोटे-छोटे कुएं बना कर पानी निकाला जाता है। ऐसे ही छोटे कुएं बनाने की आड़ में तस्कर अवैध खनन कराते हैं। धनबाद के तमाम इलाके में ऐसे ही तस्करी हो रही है। बाघमारा क्षेत्र में कथित तौर पर रजनीश नाम के व्यक्ति को अवैध तस्करी के लिए संरक्षण मिला हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *