यातायात पुलिस जिले में स्कूली वाहनों की सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चला रही है। इसके तहत सोमवार को स्कूली बस और वेन ड्राइवरों के खिलाफ चलानी कार्रवाई की गई। यातायात थाना प्रभारी संदीप सुरेश ने बताया कि वाहनों में प्रमुख दस्तावेज बीमा, फिटनेस, चालक का लाइसेंस, वाहन का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्नि समन यंत्र आदि की जांच की गई। कई स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे सफर कर रहे थे। आठ बस और चार वेन को चेक करने के बाद 6 बस और चार वेन के खिलाफ चलानी कार्रवाई की गई। जिसमें 3000 रुपए जुर्माना वसूला गया। इधर, यातायात पुलिस ने अलग स्थानों पर वाहन चेकिंग करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 9 वाहनों पर चलानी कार्यवाही करते हुए 4100 रुपए का जुर्माना वसूला।


