पलामू में पति-पत्नी की लड़ाई हुई खौफनाक:नशे में पति ने पत्नी को दांत से काटा, पत्नी ने टांगी से काट शौचालय के गड्ढे में दफनाया

पलामू जिले में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े ने खौफनाक रूप ले लिया। पांकी थाना क्षेत्र के गरिहारा गांव में एक महिला ने अपने पति की टांगी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतक बुधन उरांव और उसकी पत्नी ललिता देवी के बीच झगड़ा हुआ। नशे में धुत बुधन ने पत्नी की पिटाई की और कई जगह दांतों से काट लिया। बचाव में ललिता ने पति को धक्का दिया। वह जमीन पर गिर गया। इसी दौरान ललिता ने टांगी से वार कर उसकी जान ले ली। घटना गुरुवार की है। शौचालय के गड्ढे में दफनाया हत्या के बाद ललिता ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को शौचालय के सोखता गड्ढे में दफना दिया। तीन दिन बाद वहां से दुर्गंध आने लगी। आसपास के लोगों ने जब पूछताछ की तो शुरू में ललिता ने बात को टालने की कोशिश की। बाद में उसने पूरी घटना कबूल कर ली। पुलिस ने शव निकलवाया पांकी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सोखता की खुदाई करवाई और क्षत-विक्षत शव को बरामद किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमआरएमसीएच भेज दिया गया है। पूछताछ में ललिता ने बताया कि नशे में उसका पति हैवान बन जाता था। उसने मजबूरी में यह कदम उठाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *