रायपुर में सराफा कारोबारी की पत्नी की मौत:मायके वाले बोले-तंत्र मंत्र के बाद हत्या का शक, तीसरे मंजिल में लटकी मिली लाश, सुसाइड नोट बरामद

रायपुर में सराफा कारोबारी की पत्नी की मौत हो गई है। उसकी लाश घर की तीसरी मंजिल में फंदे पर लटकी हुई मिली है। मायके वालों का कहना है कि उन्हें शक है कि तंत्र-मंत्र के बाद हत्या की गई है। हालांकि हत्या या आत्महत्या इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो पाएगी। फिलहाल मामले में कोतवाली थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। महिला के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। ये पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार की है। मृत महिला का नाम सोना सोनी(42) है। वह अपने ससुर, पति और दो बच्चों के साथ घर पर रहती थी। उनके पति प्रवाल सोनी की पुरानी बस्ती में ज्वेलरी शॉप है। महिला के दो बेटे 12 साल और 14 साल के हैं। इनमें से छोटे बेटे उदय सोनी की 5 दिन पहले मौत हो गई थी। रविवार सुबह महिला की लाश घर के तीसरी मंजिल पर स्टोर रूम में मिली। परिजन बोले-इतनी ऊंचाई में चढ़ना मुश्किल सोना के गले में दुप्पटे का फंदा बंधा हुआ था। सोना के भाई डॉक्टर गौरव का कहना है कि फंदा ऊपर जिस लकड़ी पर बंधा हुआ था। वह काफी ऊंचाई पर है वहां तक बिना सीढ़ी या टेबल के चढ़ना संभव नहीं है। इसके अलावा आसपास के हर सामान में धूल की मोटी परत जमी हुई है। ऊपर चढ़ने के लिए कोई भी सामान के हटाने के मार्क नहीं है। घटना के वक्त घर में महिला के पति, ससुर और एक बेटा था। 5 दिन पहले एक बच्चे की हो चुकी है मौत महिला के अन्य भाई पारस सोनी का कहना है कि 5 दिन पहले उनके एक भांजे उदय सोनी की मौत हुई थी। रात में पेट खराब होने के बाद सुबह बच्चें की घर पर लाश मिली थी। मौत की वजह फूड प्वाइजनिंग बताई गई। लेकिन बच्चे का चेहरा पूरी तरह नीला पड़ चुका था। परिवार को उसकी मौत पर भी शक है। हालांकि इसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी फिलहाल नहीं आई है। तंत्र-मंत्र से लेकर जहर देने का शक इस मामले में महिला के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों का किसी तांत्रिक से परिचय था। उसका अक्सर घर पर आना-जाना रहता था। परिजनों के मुताबिक, महिला की मौत के 2 दिन पहले उसे 50 हजार रुपए भी दिए गए। उन्हें शक है कि बच्चें की मौत और महिला की मौत के पीछे जहर देना या तंत्र-मंत्र भी हो सकता है। सुसाइड नोट में बच्चें का किया जिक्र पुलिस को महिला के पास से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें महिला ने अपने छोटे बेटे की मौत का जिक्र किया है। इसके साथ ही लिखा है कि वह भी उसके पास आ रही है। बता दे कि महिला की शादी साल 2007 में हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही पति शराब पीकर अक्सर विवाद भी करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी पुष्टि इस मामले में जांचकर्ता ASI पांडेय का कहना है कि हत्या या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल महिला के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसकी हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच करवाई जाएगी। फिलहाल महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *