साव बोले राम राज छत्तीसगढ़ में:बैज बोले सरकार सिर्फ टाइम पास कर रही, सुशासन तिहार पर सियासी बवाल

छत्तीसगढ़ सरकार के जनता से जुड़े अभियान सुशासन तिहार को लेकर सियासत जारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे टाइम पास वाला कार्यक्रम बताया है। दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इसे एक ऐसा अभियान बताया है, जिससे छत्तीसगढ़ में राम राज आएगा। बड़ा अभियान है उपमुख्यमंत्री साव ने कहा यहबहुत बड़ा अभियान है। विष्णु के सुशासन का जनता के प्रति सरोकार का यह बड़ा अभियान है । जनता की समस्याओं का वहीं पर जाकर निराकरण करना हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव, हमारे मंत्रीगण हमारे विधायक गण सांसद गण और अधिकारी गण प्रत्यक्ष रूप से जाकर समस्याओं को सुन रहे हैं, उसका निराकरण कर रहे हैं । यह जैसे कि मैं कहता हूं राम राज्य की परिकल्पना है, कि जब जनता के बीच जाकर सरकार उनकी समस्याओं का निदान करें । गांव में कोई काम नहीं हुआ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा जो गांव में हमारी सरकार योजना चल रही थी बंद हो गई है। सुशासन तिहार के नाम पर गांव में जाकर सरकार सिर्फ टाइम पास करने का काम कर रही है । ये भी हम नहीं कह रहे सरकार के लोग ही कह रहे हैं सवाल उठा रहे हैं। आखिर गांव में कोई काम ही नहीं हो रहा कुछ है ही नहीं तो फिर सरकार सुशासन तिहार में सिर्फ सरकार टाइम पास करने के लिए निकली है। इसलिए हम लोग जा रहे हैं कि सरकार के खिलाफ में हम लड़ाई जनता के मुद्दों पर लड़ाई लड़ें और जनता के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है। सुशासन तिहार क्या है सुशासन तिहार का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, शासकीय योजनाओं की समीक्षा और निगरानी, विकास कार्यों में तेजी लाना, और जनता, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है। पहला चरण 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आयोजित हुआ, जिसमें आम जनता से उनकी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। अंतिम चरण की शुरुआत 5 मई से हुई है। समाधान शिविर में आवेदकों को उनके आवेदनों पर विभागीय अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी। शिविरों में नए आवेदन भी लिए जाएंगे और जिन मामलों का समाधान वहीं संभव होगा, उनका मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में सरकार के सुशासन तिहार में अब तक 33 जिलों से 40 लाख समस्याएं आई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *