राजनांदगांव पुलिस ने जिले भर में कबाड़ी दुकानों पर विशेष जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान कोतवाली, चिखली, बसंतपुर, लालबाग, सोमनी, घुमका, छुरिया, गैंदाटोला, डोंगरगढ़, तुमड़ीबोड़ और चिचोला थाना क्षेत्र के कबाड़ी दुकानों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान किसी भी दुकान में कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। पुलिस ने सभी कबाड़ी दुकान संचालकों को निर्देश दिए हैं। उन्हें कहा गया है कि संदिग्ध सामान या व्यक्ति मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों का नाम और मोबाइल नंबर नोट करें। कबाड़ी गोदामों में चल रहा विशेष जांच अभियान जिले में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए कबाड़ी गोदामों में विशेष जांच की जा रही है। वहां मौजूद वाहनों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि जो कबाड़ी संचालक वाहनों के दस्तावेज नहीं दिखा पाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया गया।


