कुरुक्षेत्र में पुलिस की वर्दी में छीना-झपटी का आरोपी पकड़ा:जीजा-साले को डरा-धमकाकर वारदात की; लालच देकर अपने साथ लेकर गए; अब तक 8 गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र के पिहोवा में नकली पुलिस बनकर कारपेंटर जीजा-साले को डरा-धमका कर 3 लाख रुपए छीनने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नरेश उर्फ काला निवासी अगौंध जिला कैथल के रूप में हुई। आरोपी लालच देकर जीजा-साले को अपने साथ सुनसान एरिया में लेकर गए थे। घटना 30 नवंबर 2021 की है। जिला पटियाला के हरीगढ़ कन्नोर के बलजिंद्र सिंह के मुताबिक, वह 30 नवंबर को बैंक से 1.47 लाख रुपए लेकर आया तो बाहर खड़े व्यक्ति ने उसके फोन से किसी के साथ बात की। कुछ बाद में उसी नंबर से उसके पास फोन आया। कॉलर ने उसको 100-100 रुपए के पुराने नोट देकर नए नोट लेने के बदले में एक लाख रुपए के डेढ़ लाख रुपए देने की बात कही। बोधनी बस स्टैंड पर बुलाया
अगली सुबह वह अपने साले कुलदीप के साथ पिहोवा के लिए रवाना हुआ तो रास्ते में उसी नंबर से दोबारा कॉल आई। कॉलर ने उनको बोधनी बस स्टैंड पर बुला लिया। कुछ देर बाद रिट्ज कार में 2 लोग आए और नोट दिखाकर अपने साथ करीब 2 किलोमीटर दूर ले गए। इसी दौरान डिजायर और इनोवा कार ने उनको घेर लिया। इन गाड़ियों से पुलिस वर्दी में आए 4-5 लोग तलाशी के बहाने उनसे 3 लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए। अब तक 8 आरोपी पकड़े शिकायत पर पुलिस ने थाना सदर में केस दर्ज कर जांच करते हुए 5 दिसंबर 2021 को आरोपी प्रवीन उर्फ डिम्पल, धर्मबीर व अमनदीप, 11 जून 2022 को राम सिंह निवासी कशीमपुर जिला फतेहाबाद व अशोक निवासी सच्चा खेड़ा जिला जींद को गिरफ्तार किया था। 25 जुलाई को आरोपी नरेश कुमार व सुशील कुमार को पकड़ने के बाद अब नरेश को काबू किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *