हिमाचल में 3 दिन तूफान-ओलावृष्टि का अलर्ट:19-20 मई को ज्यादातर क्षेत्रों में होगी बारिश; 9 शहरों में तापमान 35 डिग्री पार

हिमाचल प्रदेश में कल (संडे) से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। पहाड़ों पर इससे तीन दिन तक बारिश के आसार हैं। खासकर 19 और 20 मई को ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी बारिश होगी। 19 मई को बारिश के साथ साथ आंधी, तूफान, आसमानी बिजली गिरने और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। यह चेतावनी कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिला को दी गई है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तूफान चलने का पूर्वानुमान है। इसी दिन अन्य सभी जिलों में आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट दिया गया है। 20 मई को भी अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में अच्छी बारिश की उम्मीद है। 21 मई को वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ेगा और कुछेक स्थानों पर ही हल्की बारिश होगी। आज भी कुछ भागों में हल्की बूंदाबांदी होगी मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की माने तो आज और कल भी प्रदेश के अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले कुछेक क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बीते 24 घंटे के दौरान भी नंगल डैम में 13.8 मिलीमीटर बारिश, शिमला के शिलारू में 13.2 मिलीमीटर, ऊना में 12.6 मिलीमीटर, मंडी के कटौला में 11.1 मिलीमीटर, सराहन में 7.5 मिलीमीटर, रामपुर में 7.2 मिलीमीटर, नयना देवी में 6.2 मिलीमीटर, पंडोह में 6.0 और शिमला 5.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। बिलासपुर-नेरी में 39 डिग्री तापमान ऊंचे पहाड़ों पर इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। मगर मैदानी इलाकों में गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। प्रदेश के 9 शहरों का पारा 35 डिग्री सेल्सियस से पार चल रहा है। हमीरपुर के नेरी और बिलासपुर का तापमान 39 डिग्री तथा कांगड़ा का 38.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। अगले तीन चार दिनों के दौरान प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलने के आसार है। बारिश के बात तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *