हिमाचल बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 83.16% बच्चे पास:ऊना की महक तीनों स्ट्रीम में टॉपर, आर्ट्स में अंकिता, कॉमर्स में पायल ने मारी बाजी

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPSEB) धर्मशाला ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गगरेट ऊना की महक ने 500 में से 486 (97.2%) अंक लेकर तीनों स्ट्रीम में हिमाचल में टॉप किया। परीक्षा परिणाम 83.16 प्रतिशत रहा। 12वीं रिजल्ट में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। टॉप-10 की लिस्ट में शामिल कुल 75 स्टूडेंट्स में से 61 लड़कियां हैं, जबकि लड़के सिर्फ 14 ही इस लिस्ट में अपनी जगह बना पाए हैं। आर्टस, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम में भी टॉपर लड़कियां ही बनी है। आर्ट्स में अंकिता, कॉमर्स में पायल टॉपर आर्ट्स में 483 अंकों के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रती की अंकिता ने पूरे प्रदेश में टॉप किया, जबकि कॉमर्स में 482 अंकों के साथ कांगड़ा की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनोर की पायल शर्मा पहले स्थान पर रही। साइंस में ऊना के ऊना के डीआर पब्लिक स्कूल गगरेट की महक ने 486 अंक लेकर प्रदेशभर में टॉप किया। बोर्ड चेयरमैन बोले- पिछले साल से बेहतर रहा रिजल्ट शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एवं डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रिजल्ट की जानकारी दी। उन्होंने कहा, इस बार 12वीं का रिजल्ट बीते साल से बेहतर है। साल 2024 में 73.76 प्रतिशत था। इस बार लगभग 10 प्रतिशत का सुधार है। स्लाइड में देखे 12वीं का रिजल्ट.. नकल फ्री परीक्षा, पारदर्शी व्यवस्था
बोर्ड चेयरमैन हेमराज बैरवा ने बताया कि इस साल परीक्षा को पूरी तरह नकल मुक्त और पारदर्शी बनाया गया था। इसी का असर है कि सरकारी स्कूलों के कई स्टूडेंट्स ने भी टॉपर्स की लिस्ट में जगह बनाई है। डिजी-लॉकर से मार्कशीट निकाल सकेंगे छात्र
शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षार्थी अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट की घोषणा के साथ ही मार्कशीट डिजी-लॉकर पर डाल दिए जाएंगे। इससे बच्चे अपनी मार्कशीट रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा के बाद डिजी-लाकर से निकाल सकेंगे। रिवैल्यूएशन करवा पाएंगे स्टूडेंट
परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्र-छात्राएं 01 जून 2025 तक पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर पाएंगे। इसके लिए 1000 रुपए प्रति सब्जेक्ट फीस और पुनर्निरीक्षण के लिए 100 प्रति सब्जेक्ट फीस देनी होगी। आवेदन केवल बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से लिए जाएंगे। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी को संबंधित विषय में न्यूनतम 20% अंक प्राप्त होना अनिवार्य है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *