शहर के टायर मोड़ पर जुटे राजद के कार्यकर्ता और नेता, दिखा विशेष उत्साह

भास्कर न्यूज|रामगढ़ राजद के संगठनात्मक चुनाव को लेकर राजद नेताओं की बैठक रविवार को शहर के टायरमोड़ स्थित होटल में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी आबिद अली और मंच संचालन जिलाध्यक्ष मो गुलजार ने किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश के निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष गिरधारी गोप सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रदेश सचिव योगेंद्र यादव शामिल हुए। मौके पर रमेश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, संतोष यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व प्रदेश युवा अध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी, पूर्व प्रदेश महासचिव भानु प्रताप यादव, बद्री विश्वकर्मा, वरिष्ठ राजद नेता हाजी अलाउद्दीन मंसूरी, मो जब्बार अंसारी, महबूब सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार केसरी, निसार अहमद, जिला महासचिव आलोक कुमार चौबे, जिला प्रवक्ता सुबोध कुमार सिंह, जिला सचिव अयूब अली, अकबर खान, सुधीर कुमार, ललन यादव, जितेंद्र यादव, पप्पू यादव, सोनू खान, परमेश्वर महतो, जमील अंसारी बिरालाल मांझी, सुखदेव महतो, शाहबाज अंसारी सहित कई राजद नेता व कार्यकर्ता शामिल होकर बैठक में संगठनात्मक चुनाव को लेकर कई बातों को रखा। बैठक में रामगढ़ के छह प्रखंड और नगर परिषद के लिए प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी तथा सहायक प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी के लिए नाम को प्रस्तावित किया गया। जिसकी घोषणा बाद में रामगढ़ जिला निर्वाचन पदाधिकारी और सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा की जाएगी। बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव आलोक कुमार चौबे ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *