भास्कर न्यूज | मगनपुर गोला प्रखंड क्षेत्र में बीते 2002 से प्रदान संस्था के द्वारा शुरुआती दौर पर प्रत्येक गांवों में पहुंचकर समूह का गठन किया गया। गठन के दौरान संस्था के लोगों ने महिलाओं को बताया कि सप्ताह में एक दिन निर्धारित कर बैठने का स्थान चयन कर बैठक करें। बैठक में प्रति महिला पांच रुपए का बचत करें। राशि की जमा होने पर बैंकों में अध्यक्ष सचिव के नाम पर खाता खोला गया। जिसके बाद समूह द्वारा बचत की गई राशि को बैंकों में जमा किया जाने लगा। समूहों द्वारा रुपया किये जाने पर बैंकों से समूह के महिलाओं को जरूरत पड़ने पर कम ब्याज में लॉन दिया जाने लगा। बताया जाता है कि संगठन बनने से पूर्व कोई भी छोटी-बड़ी समस्या पर जेवर जायदाद ज्यादा ब्याज पर गिरवी रखने पर मजबूर हो जाते थे। यहां की बेटी की शादी में जेवर सहित जमीन बेच दिया करते थे। लेकिन जब से महिलाओं का समूह बना है। लोगों की इन सारी समस्याएं बहुत कम देखने को मिलता है। प्रत्येक समूह में 10 से 20 महिलाओं को जोड़ा गया है। 2007 में कल्याणी महिला संघ का निर्माण संस्था के सीआरपी पुरन महतो ने बताया कि महिला संगठन को जोड़ने का काम 2002 से प्रदान संस्था के द्वारा किया गया था। जिसके बाद 2007 में प्रदान संस्था से हटकर कल्याणी महिला संघ का निर्माण किया गया। वहीं 2016 में सरकार द्वारा कल्याणी महिला संघ को मान्यता दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि बचत की गई राशि का लेखा जोखा प्रत्येक सप्ताह बैठक के दौरान संघ के अध्यक्ष या सचिव करते हैं।


