भास्कर न्यूज|रामगढ़ रोटरी रामगढ़ सिटी के तत्वावधान में रविवार को शहर के गोलारोड चट्टी बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन क्लब के अध्यक्ष अनिल गोयल, सचिव सूरज अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक रूपेश गुप्ता, चार्टर प्रेसिडेंट उमेश राजगढ़िया , डॉ महेश कुशवाहा और डॉ राहुल बेरलिया ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। शिविर को संबोधित करते हुए डॉ. महेश कुशवाहा ने लोगों से स्वस्थ्य रहने के लिए समय-समय पर अपने हर्ट की जांच कराने की सलाह दी। साथ ही नियमित खान-पान के अलावे ऑयली व मसालेदार खान-पान से बचने की सलाह दी। शिविर में डॉ. महेश कुशवाहा ने लगभग 110 मरीजों के हर्ट की जांच कर उचित परामर्श भी दिया। शिविर के दौरान मरीजों के बीपी, शुगर व ईसीजी की नि:शुल्क जांच की गई। मौके पर रवि अग्रवाल, दीपक खंडेलवाल, अजय अग्रवाल, मनोज मोदी, विकास अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, रवि शर्मा, अनिल कुमार, अनामुल अंसारी, राजेश सिंह, जावेद समेत कई रोटेरियन शामिल थे।


