शंकर कुमार देवघरिया | रामगढ़ अग्रवाल समाज समिति का विगत पांच वर्षों से सामाजिक कार्यों में सराहनीय योगदान रहा है। समिति के अध्यक्ष प्रिंस अग्रवाल और सचिव ज्योति अग्रवाल के अलावे मनीष अग्रवाल, राजू अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, जीवन अग्रवाल, पियूष अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों द्वारा प्रत्येक शनिवार को राहगीर सेवा चलाया जाता है। जिसके तहत सदस्य वाहन पर खिचड़ी व अन्य भोजन लेकर घूम-घूम कर गरीब रिक्शा व ठेला चालक सहित मजदूरों को भोजन कराते हैं। राहगीर सेवा को उद्देश्य है कि कोई भी असहाय या गरीब भूखा ना रहे। जिसके लिए सदस्य अपने खर्चे से भोजन बनाकर शहरी क्षेत्र के गोलारोड, चट्टी बाजार, रेलवे स्टेशन, बस पड़ाव सहित ग्रामीण क्षेत्र से पत्ता व दतुवन बेचनेवाली महिलाओं को भोजन कराते हैं। इतना ही नहीं गरीब की बेटी की शादी में समाज के लोग बढ़-चढ़कर आिर्थक सहयोग करते हैं। आइए जानते हैं समाज हित में प्रमुख कार्य, जिससे लोगों को मिल रहा फायदा। ठंड में कंबल का वितरण अग्रवाल सेवा समिति द्वारा सामाजिक कार्यों के तहत नहीं जाड़े के दिनों में गरीबों व असहायों को ठंड से बचाने के लिए कंबल का भी वितरण किया जाता है। गरीब रिक्शा व ठेला चालकों को सहित रेलवे स्टेशन व बस पड़ाव में ठंड से ठिठुर रहे लोगों को कंबल ओढ़ाकर ठंड से बचाया जाता है।


