लोगों ने स्वस्थ रहने के लिए किए योग

भास्कर न्यूज|रामगढ़ झारखंड वैश्य समाज के तत्वावधान में रविवार को जिले में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। विधिवत शुभारंभ झारखंड वैश्य समाज के केंद्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता उर्फ नंदू गुप्ता ने योगाचार्य स्वामी कौशल देव को शॉल ओढ़ाकर व फूलों का गुच्छा देकर किया। पहले दिन के योग शिविर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार युवा भारत संगठन के स्वामी कौशल देव महाराज और स्वामी विश्व देव महाराज के द्वारा लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही योग क्रिया के माध्यम से वर्तमान में रोगों से बचने की विधि बताई। निरोग रहने के लिए भोजन, पानी और जीवन शैली को कैसे स्वस्थ रखा जाए, इस पर बहुत सी बातें बताई गई। शिविर के आयोजन में साहू समाज के अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद, सचिव बलराम साव, शिवशंकर साहू, राजू अग्रवाल, डॉ. रंधीर प्रसाद ,रामचरित्र वर्मा, विनोद कुमार, प्रदीप महतो, अर्जुन राणा धर्मवीर अग्रवाल, प्रमोद कुमार, राजेश साहू, रेखा देवी, रीना देवी, बबिता अग्रवाल सहित साहू समाज के दर्जनों महिला-पुरुष शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *