{एसआईटी ने चोर गिरोह का किया खुलासा

भास्कर न्यूज|रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने जिला में हो रही लगातार चोरी और गृहभेदन की घटना का खुलासा और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया। टीम ने चोरी का खुलासा कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, सामान भी बरामद किए गए। इसे लेकर रविवार को जिला मुख्यालय के कांफ्रेंस हॉल में प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी अजय कुमार ने बताया कि रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में गठित एसआईटी सूचना व तकनीकी अनुसंधान के आधार पर अलग-अलग टीमें कई स्थानों पर छापेमारी कर रही थी। इस बीच बरकाकाना ओपी प्रभारी ने अपने क्षेत्र की घटित चोरी की घटना से संबंधित चोरों का सीसीटीवी फुटेज व फोटो दिया गया। इन चोरों व प्रयुक्त बाइक का सत्यापन किया गया। इसमें, बाइक मालिक प्रिंस कुमार केशरी, कुजू के कुंदरिया बांध निवासी पाया गया। मालिक से बाइक से संबंधित पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह बाइक मेरी है और बड़ा भाई संदीप कुमार केशरी बाइक का इस्तेमाल किया जा रहा है। कुजू ओपी में पुलिस के पूछताछ में संदीप कुमार केशरी ने बताया कि फोटो में वह स्वयं व उसके सहयोगी है और गिरोह के रूप में चोरी की घटना को अंजाम देते थे और चोरी के सामानों को आपस में बांट लेते थे। गिरोह का सरगना रांची में रहता था। हम लोगों के गिरोह द्वारा योजना बनाकर रांची, हजारीबाग व रामगढ़ जिला के विभिन्न बंद घरों में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने गिरफ्तार संदीप कुमार केशरी के निशानदेही पर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी के सोने के लोकेट, चांदी का सिक्का, जूता व चोरी में प्रयोग करने वाला औजार बरामद किया गया। एसआईटी में रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद,मांडू सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश लिंडा, तकनीकी शाखा प्रभारी समेत आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *