भास्कर न्यूज | हेरहंज हेरहंज बस स्टैंड स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा और श्रीराम महायज्ञ का आयोजन चल रहा है। रविवार को आयोजन के चौथे दिन परिक्रमा और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यह धार्मिक अनुष्ठान स्वामी 1008 शेष नारायणाचार्य जी महाराज के सानिध्य में हो रहा है। रविवार शाम 5:00 बजे श्री पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा का महास्नान कराया गया। इसके बाद भव्य रथयात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, बच्चे समेत श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने उत्साह से भाग लिया। यहां हर रात 8:00 बजे श्रीरामचरित मानस का पाठ हो रहा है। इसमें विद्वान और महात्मा शामिल होकर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दे रहे हैं। पाठ सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। यह महायज्ञ धार्मिक के साथ सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे समाज में संस्कार, सेवा और अध्यात्म का संदेश जा रहा है। भक्तों की आस्था और समर्पण से आयोजन सफल हो रहा है। यज्ञ समिति रोज श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन कर रही है। सभी को प्रसाद मिल रहा है। 15 मई, गुरुवार को जलयात्रा के साथ श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा और श्रीराम महायज्ञ की शुरुआत हुई थी। इस आयोजन को सफल बनाने में मिथिलेश गुप्ता, उपेन्द्र यादव, रंजन प्रसाद, मनीष जायसवाल, विजय गुप्ता, देवनंदन प्रसाद, श्रीधरकान्त जायसवाल, नवीन गुप्ता, प्रवीण यादव, हिमांशु रंजन, मनीष कुमार, भरत प्रसाद, कुंदन प्रसाद, विकास गुप्ता, उमेशकांत जायसवाल, ऋतुराज जायसवाल, गुड्डू वर्मा, श्यामलाल गोस्वामी, विनोद प्रसाद, प्रकाश प्रसाद, बजरंगी प्रसाद सहित ग्रामवासी जुटे हैं। छिपादोहर में ढिबरी के सहारे खाना बनाते वृद्ध। महुआडांड़ | प्रखंड में पिछले 48 घंटे से बिजली ठप है। तेज गर्मी में बिजली नहीं होने से लोग परेशान हैं। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर लोगों में गुस्सा है। उनका कहना है कि महुआडांड़ में बिजली सेवा शुरू हुए दो दशक से ज्यादा हो गए, लेकिन अब तक स्थिति नहीं सुधरी। लोगों ने बताया कि इतने सालों में कई सांसद और विधायक आए, लेकिन किसी ने समस्या पर ध्यान नहीं दिया। कई बार जनप्रतिनिधियों और अफसरों से शिकायत की गई, फिर भी हालात जस के तस हैं। पिछले साल गर्मी में भी बिजली की खराब व्यवस्था को लेकर युवाओं ने सड़क जाम किया था। 48 घंटे तक संपूर्ण बंदी कर प्रदर्शन किया गया था। उस समय लातेहार के तत्कालीन उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लिया था। बिजली व्यवस्था में सुधार भी हुआ था। लेकिन उनके तबादले के बाद फिर से वही हालात हो गए। महुआडांड़ में 48 घंटे से बिजली गुल, लोग बेहाल


