चतरा मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन, 1 बंदी को किया रिहा

भास्कर न्यूज । चतरा जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मंडल कारा चतरा में विशेष जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शंभु लाल साव और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तारकेश्वर दास के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिविल जज(सीनियर डिवीजन- चतुर्थ ) शेरा सैमसन तिर्की ,जेएमएफसी चतरा,जेल सुपरिंटेंडेंट मंडल कारा चतरा,एलएडीसीएस के नामित अधिवक्ता शिशिर कुमार पांडेय, चीफ एलएडीसीएस अशोक कुमार सिंह ,डिप्टी चीफ एलएडीसीएस जितेंद्र कुमार, असिस्टेंट एलएडीसीएस मृणाली प्रसाद ,असिस्टेंट एलएडीसीएस,अधिकार मित्र मधुसूदन यादव,अरविंद प्रसाद,जेल के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे। कार्यक्रम में बंदियों को विशेष कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान न्यायिक पदाधिकारी ने बंदियों की समस्याएं सुनी। जेल अदालत कार्यक्रम के माध्यम से एक बंदी को रिहा किया गया। रिहा किए गए हरि पासवान हंटरगंज थाना क्षेत्र को गोसपुर गांव के निवासी है। उनको अपना दोष स्वीकार करने पर रिहा कर किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *