भास्कर न्यूज | अमृतसर सीआईए स्टाफ-1 ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 3 आरोपियों को 10 किलो 248 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपियों की पहचान चीमा कलां, तरनतारन के रहने वाले आकाशदीप सिंह (22), आकाश उर्फ मोटा (19) और संदीप सिंह (30) निवासी कोटली वसावा सिंह तरनतारन के रूप में हुई है। सीपी भुल्लर ने सीआईए स्टाफ-1 आकाशदीप और आकाश उर्फ मोटा को गुरुद्वारा बोहरी साहिब रोड से 1.1 हेरोइन और बाइक के साथ पकड़ा। पूछताछ के बाद साथी संदीप सिंह को झब्बाल रोड से 9 किलो 200 ग्राम हेरोइन और बाइक के साथ काबू किया। सीपी ने बताया कि संदीप 6 साल से हेरोइन की सप्लाई कर रहा था जो अब तक 200 किलो से ज्यादा हेरोइन की तस्करी कर चुका है।


