आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को दिए सहायता राशि के चेक

अमृतसर| श्री अमृतसर साहिब अधीन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सेकंडरी स्कूल बीबी रजनी पट्टी में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद छात्रों को सहायता राशि के चेक भेंट किए गए। यह चेक खुषविंदर सिंह भाटिया, सदस्य शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा दिए गए। इस मौके पर धर्मिंदर सिंह, मैनेजर ‌श्री दरबार साहिब, श्री तरनतारन साहिब और श्री अंग्रेज सिंह मीत, मैनेजर श्री दरबार साहिब, श्री तरनतारन साहिब ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम में हरजिंदर कौर, जसविंदर कौर भाटिया, प्रिंसिपल सुखा सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह शिंदा आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *