अमृतसर | काले घनूपुर स्थित मंदिर श्री राम बालाजी धाम चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 21 मई को सवामणि हवन यज्ञ करवाया जाएगा। पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी अश्नील महाराज की अध्यक्षता में होने वाले सवामणि हवन यज्ञ में विद्वान पंडितों द्वारा यज्ञशाला में मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां डाली जाएंगे। इसमें सुबह 8 बजे हवन यज्ञ, 2 बजे आरती और 2 से 5 बजे तक भजन संकीर्तन और भंडारा लगाया जाएगा।


