अमृतसर | थाना रमदास पुलिस ने बीमार महिला का इलाज न करवाने से हुई मौत के मामले में उसके पति पर पर्चा दर्ज किया है। यह केस मृतका की मां के ब्यान पर किया गया। आरोपी की पहचान रमदास के रहने वाले जसबीर सिंह के रूप में हुई है। हालांकि आरोपी अभी फरार चल रहा है। पुलिस को दी शिकायत में कश्मीर कौर निवासी डेरा बाबा नानक ने बताया कि 30 अप्रैल को उसकी बेटी प्रभजोत कौर की दूसरी शादी जसबीर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद 3 मई की दरमियानी रात वह बीमार हो गई। उसके दामाद ने उसकी बेटी का इलाज नहीं करवाया। 4 मई को गुरु नानक देव अस्पताल में बेटी को दाखिल करवाया और वहां से भाग गया। बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटी की मौत दामाद की लापरवाही के साथ हई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।


