भास्कर न्यूज | अमृतसर बीएसएफ की इंटेलिजेंस विंग से मिली जानकारी पर कार्रवाई करते हुए जवानों ने रविवार सुबह देहाती के गांव रत्तनखुर्द के पास खेत से एक ड्रोन बरामद किया। यह ड्रोन ”डीजेआई मैविक 3 क्लासिक” मॉडल का है। ड्रोन टूटी हुई हालत में मिला। माना जा रहा है कि यह सीमा पर तैनात इलेक्ट्रॉनिक काउंटर मापदंडों के कारण तकनीकी गड़बड़ी से गिरा। बीएसएफ जवानों की सतर्कता और मुस्तैदी से एक और अवैध ड्रोन घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गई। ड्रोन खेत में गिरा हुआ मिला। बीएसएफ ने इसे जब्त कर लिया है। घटना की जांच जारी है।


