गोल हट्टी चौक से 1 मिनट में स्कूटी चोरी पुलिस दूसरे दिन भी कैमरे खंगालती रही

भास्कर न्यूज | अमृतसर दिनदहाड़े रामबाग के अधीन आते नजदीक गोल हट्टी चौक एक दुकान के बाहर से स्कूटी अज्ञात युवक चोरी कर फरार हो गया। स्कूटी चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। हालांकि स्कूटी मलिक ने थाना रामबाग पुलिस शिकायत दर्ज करवा दी है। बैंक एवेन्यू, मजीठा रोड के रहने वाले अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर 1 बजे किसी काम से एक दुकान में आया था। उन्होंने अपनी स्कूटी दुकान के बाहर पार्क की थी, जब वापिस आया तो स्कूटी चोरी हो गई थी। थाना रामबाग प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच कर रहे हैं। आरोपी की पहचान के लिए ओर सीसीटीवी खंगाल रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *