अमृतसर| टैगोर मॉडल स्कूल, अंदरून लोहगढ़ गेट का दसवीं का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत। प्रिंसिपल समीर भाटिया ने बताया कि सभी विद्यार्थियों ने अच्छे अंक हासिल किए। हरशूल ने 93.3% अंक लेकर पहला स्थान पाया। कृष्णा ने 90% अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। तनिश ने 89.5% अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। 17 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। प्रिंसिपल समीर भाटिया ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परिणाम अध्यापकों की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन का नतीजा है। अभिभावकों ने भी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि स्कूल हर साल अच्छा परिणाम देता है।


