भास्कर न्यूज | अमृतसर अजनाला के गुज्जापीर रोड के पास रविवार को खेतों से कथित गोमांस के टुकड़ों से भरे पॉलिथीन बरामद हुए। जिसके बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचित किया। थाना एसएचओ मुख्तियार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वेटरनरी टीम को बुलाकर टुकड़ों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। इस घटना से लोगों में भारी रोष फैल गया। डीएसपी अजनाला गुरविंदर सिंह औलख ने बताया कि मांस की जांच के लिए वेटरनरी विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया है। जांच में अगर यह गो मांस साबित हुआ तो आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


