ट्रस्ट चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने नॉर्थ हलका के वार्ड 17 और 61 में नशे के खिलाफ रैली निकाली। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। सीएम भगवंत सिंह मान ने नशा मुक्ति के लिए 31 मई तक डेडलाइन दी हुई है। पुलिस तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही। लोगों के सहयोग से पंजाब को नशा मुक्त किया जाएगा। साथ ही नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई। इस मौके पर लोगों के सहयोग से पंजाब को नशा मुक्त किया जाएगा। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा, रितेश शर्मा, अनेक सिंह, रजनीश शर्मा, बलविंदर काला, एसएचओ हरविंदर सिंह व अन्य मौजूद रहे।


