सेवा प्रकल्प ट्रस्ट द्वारा मजीठा रोड स्थित सन वैली स्कूल के पास हरि मंदिर में 6वां खून जांच शिविर लगाया गया। शिविर में कोलेस्ट्रॉल और यूरिक एसिड की जांच मुफ्त की गई। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। शिविर का उद्घाटन श्री दुर्ग्याणा कमेटी के महासचिव अरुण खन्ना, मंदिर व्यवस्थापक चरणजीत देवगन और सुरिंदर महाजन, राजनेता डॉ. राजीव देव ने दीप प्रज्वलन कर किया। शिविर में लगभग 50 मरीजों ने जांच करवाई। मौके पर सतपाल, कमल शर्मा, जोगिंदर पाल, शीतल विज, राजेश खन्ना, रोहित महाजन मौजूद थे।


