खंडवाला बाजार में गंदगी से भरे यूरिनल पॉइंट, राहगीर परेशान

अमृतसर सिटी| खंडवाला बाजार में पार्क के पास बना यूरिनल पॉइंट गंदगी से भरा पड़ा है। यहां साफ-सफाई नहीं हो रही। यूरिनल पूरी तरह खुला है। कोई भी गुजरता है तो ऐसा लगता है जैसे खुले में शौच हो रहा हो। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। खंडवाला अंदर चौक पर पार्क की शुरुआत में बना बाथरूम भी बदहाल है। उसके पास कचरे का ढेर जमा है। इससे बदबू फैल रही है। लोग आते-जाते समय नाक बंद कर निकलते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम से जो सुविधाएं मिल रही हैं, वे सही नहीं हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार में बने बाथरूम को ठीक किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *