स्प्रिंग फील्ड्स स्कूल की स्नेहा ने 10वीं में 94 % अंक पाए

अमृतसर| स्प्रिंग फील्ड्स पब्लिक स्कूल सौ फीट रोड स्थित आजाद नगर का 10वीं कक्षा का नतीजा शानदार रहा। हर साल की तरह इस साल भी विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त किए। स्नेहा कुमारी ने 94% अंक प्राप्त करके स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। शाईनप्रीत कौर ने 93% अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान प्राप्त किया। श्रुति, सहजप्रीत कौर और मनी सिंह ने 91% अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान एवं जपुजी, इशिका ने 90% अंक प्राप्त करके चौथा स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रिंसीपल तजिन्द्र मल्होत्रा ने बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा साथ ही बच्चों व अध्यापकों को बधाई दी। इस दौरान अमन शर्मा एवं स्कूल के डायरेक्टर बलबीर सिंह चमक ने बच्चों को सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *