अमृतसर| बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 22 मई को जिले में ‘पंजाब संभालो रैली’ निकालेगी। मजीठा हलके में जहरीली शराब से हुई मौतों के कारण नशे के बढ़ रहे प्रकोप के खिलाफ प्रदेश प्रधान डॉ अवतार सिंह करीमपुरी की अध्यक्षता में रैली आयोजित होगी। इस दौरान जिले के डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र भी सौंपा जाएगा। बहुजन समाज पार्टी की ओर से 22 मई को अमृतसर में पंजाब प्रधान डॉ अवतार सिंह करीमपुरी की अध्यक्षता में ‘पंजाब संभालो रैली’ निकालेगी।


