अमृतसर | हिंदू कॉलेज अमृतसर ने एक बार फिर अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता का प्रमाण देते हुए शानदार परिणाम प्राप्त किए हैं। इस वर्ष कॉलेज के 15 छात्रों ने 500 में से 400 से अधिक अंक प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। कॉलेज ने 100% परीक्षा परिणाम प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया है कि यहां की शिक्षण पद्धति, समर्पित शिक्षकगण और विद्यार्थियों की मेहनत मिलकर उत्कृष्टता की दिशा में काम कर रहे हैं। कॉलेज के प्राचार्य संजय खन्ना ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद दिया।


