अमृतसर | कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने गांव खानोवाल, गुझापीर और रोखे में नशे के खिलाफ रैली निकाली। पंजाब में नशे का बोलबाला बढ़ने के लिए पूर्व की सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर लाल बत्ती वाली गाड़ियों का इस्तेमाल करके आसानी से पैसा कमाने के लिए नशा तस्करों को संरक्षण दिया। वाहन भी उपलब्ध कराए जा रहे थे। जबकि सीएम मान की सरकार नशे को जड़ से खत्म करने के लिए ग्राउंड लेवल पर काम कर रही है। इस मौके पर एसडीएम रविंदर सिंह अरोड़ाआदि मौजूद रहे।


