अमृतसर| कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने जहरीली शराब पीने से 4 मौत मामले में गांव भंगवां पहुंचकर पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रुपए का चेक दिया। उन्होंने बताया कि हादसे के कारण परिवारों को बड़ी क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। सरकार पीड़ितों के साथ हर सुख-दुख की घड़ी में मदद के लिए तैयार है। सीएम भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि दाह संस्कार पर आने वाले सभी खर्च सरकार वहन करेगी।


