अमृतसर सिटी| शहर में पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल रहा। लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। खालसा पब्लिक स्कूल के गेट नंबर 4 के सामने बीआरटीएस प्रोजेक्ट में पानी की पाइप खुली पड़ी है। वहां से लगातार पानी बह रहा है। यह पानी सड़क पर फैल रहा है। यह स्थिति पिछले कई दिनों से बनी हुई है। लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा, वहीं हजारों लीटर पानी सड़क पर बर्बाद हो रहा है। मेट्रो बस प्रोजेक्ट के तहत बनी सड़क पर यह पानी बह रहा है। प्रशासन और प्रोजेक्ट से जुड़े अफसरों ने अब तक इस पर ध्यान नहीं दिया। शहर में जल संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में अमृतसर जैसे शहर में पानी की बर्बादी चिंता का विषय है। लोगों का कहना है कि जब देश और राज्य पानी के लिए लड़ रहे हैं, तब गुरु नगरी में पानी की इस तरह बर्बादी समझ से परे है।


