अमृतसर सिटी| बॉम्बे वाला खूह बाजार के दुकानदार दो साल से बाथरूम की सुविधा नहीं होने से परेशान हैं। बाजार के पास सरकारी स्कूल था, जो कई साल पहले बंद हो गया। स्कूल के बाहर एक बाथरूम बना था। दो साल पहले प्रशासन ने वह बाथरूम तोड़ दिया। तब से वहां नया बाथरूम नहीं बनाया गया। दुकानदारों का कहना है कि जब पुराना बाथरूम तोड़ा गया था, तब उम्मीद थी कि नया और बेहतर बाथरूम बनाया जाएगा। जिसमें पानी, सफाई और महिलाओं के लिए अलग सुविधा होगी। लेकिन दो साल बीतने के बाद भी प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। बाजार के सभी दुकानदारों ने प्रशासन और मौजूदा सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द नया बाथरूम बनवाया जाए। दुकानदारों का कहना है कि मजबूरी में लोग खुले में शौच करते हैं। इससे उन्हें शर्मिंदगी होती है।


