अमृतसर| केंद्रीय ट्रेड यूनियन और किसान संगठन केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 9 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल करेंगे। यह फैसला सीटू कार्यालय पुतलीघर में आईएनटीयूसी के सुरिंदर शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। पंजाब एआईटीसी नेता अमरजीत सिंह आंसल ने कहा कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 20 मई को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था। देश के मौजूदा हालात को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया और अब 9 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल होगी। इसके साथ ही 20 मई को सुबह 11 बजे बस स्टैंड अमृतसर पर पहले की तरह विरोध दिवस मनाया जाएगा।


