सिरलगढ़ स्कूल के 4 बच्चे एकलव्य के लिए चयनित

भास्कर न्यूज | जोंधरा शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के लिए शासकीय प्राथमिक शाला सिरलगढ़ से चार बच्चों का चयन हुआ है। चयनित होने वाले बच्चों में प्रांजल कुमार पिता योगेश कुमार, समीर कुमार पिता पन्नालाल, निधि पिता पीतांबर चंद्रवंशी, काव्या पिता चतुर सिंह जुरेशिया का चयन मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के लिए हुआ है। इस वर्ष शासकीय प्राथमिक शाला सिरलगढ़ में कक्षा पांचवी में सात बच्चे अध्यनरत थे। इनमें से चार बच्चों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के लिए हुआ है। चार बच्चों का चयन उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए होने से बच्चों एवं बालकों में खुशी है। सभी चयनित बच्चों, पालकों एवं शिक्षकों को बीईओ एसके धीवर, बीआरसी एसके पांडे ने शुभाकमनाएं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *