महिलाओं को सशक्त बनाना कांग्रेस का मुख्य एजेंडा: साहू

भास्कर न्यूज | बिर्रा बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम सिलादेही में एक दिवसीय बूट कैंप हुआ। मुख्य अतिथि जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू रहे। अध्यक्षता सरपंच संतोषी राजकुमार पटेल ने की। विधायक ने कहा, महिलाओं को मजबूत बनाना सिर्फ नारा नहीं, यह बदलाव की प्रक्रिया है। कांग्रेस पार्टी ने महिला सशक्तिकरण को अपने मुख्य एजेंडे में रखा है। खासकर गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए कई कदम उठाए हैं। राजकुमार पटेल ने कहा, गांव-गांव में महिला नेतृत्व को बढ़ावा दिया जा रहा है। महिलाएं अब परिवार ही नहीं, समाज की भी आवाज बन रही हैं। यह बदलाव सिर्फ नीति तक सीमित नहीं, बल्कि महिलाओं के जीवन में असली परिवर्तन ला रहा है। कार्यक्रम में रामराज्य पांडेय, निर्मला बरेठ, यामिनी महंत, सरपंच सोनाईडीह, संतन महंत, संजू साहू, भूपेन्द्र साहू, दूधनाथ साहू, उपेंद्र पंकज, डेक्कन साहू, जितेंद्र पटेल, राजू कटकवार, चिरंजीव साहू, सुरेखा वैष्णव, तिरीथ वैष्णव, ममता यादव, विमला डडसेना, बबिता साहू, सविता पटेल, लूतन भावे, नंदनी कटकवार, उमा पटेल, नीरा पटेल, वंदना पंकज, पार्वती पंकज सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *