54 मवेशियों को कत्लखाना ले जा रहे थे 6 तस्कर, गिरफ्तार, डंडा भी बरामद

कवर्धा| पांडातराई थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरिया कला से खरहट्टा की ओर 6 लोग 54 मवेशियों को पैदल ले जाते पकड़े गए। ये लोग मवेशियों को डंडे से पीटते हुए बिना चारा-पानी के मध्यप्रदेश के कत्लखाने ले जा रहे थे। सूचना मिलने पर प्रधान आरक्षक जावेद खान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महादेव घाट आम बगीचा के पास 6 लोग 17 बैल और 37 गायों को निर्दयता से हांकते मिले। पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम बताया। आरोपी गंगाराम विश्वकर्मा, रामा पट्टा, विश्राम डिबरिया, भूरालाल मरावी, संतोष कुमार और टीकाराम डिबरिया मंडला जिले (मप्र) के निवासी हैं। सभी ने मवेशियों को कत्लखाने ले जाने की बात कबूली। गवाहों की मौजूदगी में मवेशियों की गिनती की गई। कुल 54 मवेशी बरामद हुए। इनकी कीमत करीब 2,16000 रुपए आंकी गई। साथ ही 6 बांस के डंडे भी जब्त किए गए। आरोपियों से वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई दस्तावेज नहीं मिला। सभी के खिलाफ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 11 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *