झाड़ फूंक के नाम पर धर्मांतरण का आरोप, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

भास्कर न्यूज | कवर्धा शहर के आदर्श नगर में रविवार को कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया। एक निजी मकान में 30 से 35 लोगों को इकट्ठा कर धर्म बदलवाने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने विरोध किया और हंगामा किया। आरोप एक निजी स्कूल के प्राचार्य और उनकी पत्नी पर लगा। कहा गया कि दोनों झाड़-फूंक के नाम पर लोगों का धर्म बदलवा रहे थे। हिंदू संगठनों का दावा है कि विरोध करने पर मिशनरी समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की कोशिश की। पुलिस मौके पर पहुंची। हालात को तुरंत काबू में लिया। इसके बाद हिंदू संगठनों ने कवर्धा थाने में शिकायत दी। आरोप लगाया कि गरीब, अशिक्षित और नवयुवकों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण करवाया जा रहा है। शिकायत में यह भी कहा गया कि तथाकथित व्यक्ति पहले भी धर्मांतरण के मामलों में न्यायिक हिरासत में रह चुका है। संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि धर्मांतरण जैसी गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगे। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। पुलिस ने इस मामले में गंभीरता के साथ अपनी जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *