भास्कर न्यूज | कवर्धा शहर के छीरपानी ग्राउंड में बेसबॉल प्रीमियर लीग का समापन हुआ। रविवार को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शार्क और बुल्स के बीच खेला गया। शार्क टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुल्स को 11-1 से हराया। इसी के साथ शार्क ने चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में शार्क की ओर से रवींद्र, प्रवीण, मुकेश ठाकुर, बीरू बाघ, प्रिंस सिंह और छत्रपाल ने बेहतरीन खेल दिखाया। इससे पहले पहला क्वालीफायर मैच शार्क और बुल्स के बीच हुआ था। इसमें शार्क ने बुल्स को 9-0 से हराकर सीधे फाइनल में जगह बनाई। बेसबॉल संघ के सचिव व कोच राजा जोशी ने बताया कि फाइनल मुकाबला दोपहर 2.30 बजे शुरू हुआ। शार्क ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुना। 5 इनिंग का मैच था, लेकिन पहले 3 इनिंग में बुल्स टीम ने मैच अपने नाम कर लिया। एलिमिनेटर मैच पैंथर्स और ईगल्स के बीच खेला गया। इसमें ईगल्स ने पैंथर्स को 5-1 से हराया। इसके बाद दूसरा क्वालीफायर मैच बुल्स और ईगल्स के बीच हुआ। इसमें बुल्स ने ईगल्स को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में शार्क ने एकतरफा मुकाबले में बुल्स को हराकर खिताब जीत लिया। टूर्नामेंट में बुल्स टीम रनरअप रही टूर्नामेंट का खिताब शार्क टीम ने अपने नाम किया। बुल्स टीम रनरअप रही। वहीं तीसरे नंबर पर ईगल्स बेसबॉल टीम रही। चौथे नंबर पर पैंथर्स रहे। देर शाम समापन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। साथ ही पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।


