राजनांदगांव| तेज धूप और भीषण गर्मी में चौराहों पर तैनात होकर ड्यूटी करते ट्रैफिक एवं पुलिस जवानों की सेवा एवं सम्मान करने अग्नि प्रार्थना सेवा समिति ने विशेष पहल की है। समिति के माध्यम से पुलिस कर्मियों को शीतल पेयजल और तौलिए का वितरण किया जा रहा है। यह सेवा उन जवानों को राहत देने के उद्देश्य से कर रहे हैं जो कठिन परिस्थितियों में जनता की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। संस्था के करीब 150 सक्रिय सदस्य 2020 से रक्तदान, गरीब बच्चों के एडमिशन में और पढ़ाई में मदद करते आ रहे हैं। मदद के लिए यहां फोन करें: 7415775330 ईमेल एड्रेस rajsinha497@gmail.co m कार्यालय का पताः पनेका रोड राजनंदगांव पिछले 5 साल में 1500 तौलिए का वितरण किया समिति के अध्यक्ष समाज सेवी अमित दान ने बताया कि विगत दिनों उनकी संस्था ने नर्स दिवस पर मरीजों की सेवा करने वाले नर्सेज को सम्मानित किया था। संस्था स्वयं चंदा एकत्रित कर यह काम करती है। इस काम में कोई संस्था की सहायता करें तो कर सकते है। अमित दान ने इस सेवा में सहभागिता करने वाले सभी दानदाताओं और प्रार्थना योद्धाओं को आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस प्रकार के सेवाभाव को समाज में प्रेरणादायक बताया है। विगत पांच सालों में उन्होंने लगभग 1500 तौलिए का वितरण किया है। देश की सुरक्षा और शांति के लिए विगत दिनों विशेष प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किया गया था। स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था। नशा मुक्ति अभियान चलाया।


