अंबिकापुर | जांजगीर-चांपा में होने वाली राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में सरगुजा जिले के 17 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 5वीं सब जूनियर, फास्ट फाइव राज्य स्तरीय नेटबॉल और सेकेंड मिक्स नेशनल ट्रायल के रूप में आयोजित हो रही है। बालक वर्ग से ओम प्रकाश यादव, अमन ठाकुर, आयुष बारी, आयुष सिंह, ऋत्विक राज गुप्ता, अथर्व अग्रवाल और श्रेयांश कुमार गुप्ता शामिल होंगे। बालिका वर्ग में सिमरन भगत, अंकिता गुप्ता, अनामिका चौबे, संजना मिंज, रजनीकांत सरस, सबनम नाज़, रुद्राक्षी जैन, नैन्सी बिंद, स्तुति मिश्रा और सीमा नगेसिया भाग लेंगी। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा के खिलाड़ी लगातार जिले और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। टीम का मार्गदर्शन राष्ट्रीय खिलाड़ी खुशबू गुप्ता करेंगी। इस मौके पर अमितेश पाण्डेय, संघ के सचिव रजत सिंह, शिव शंकर तिवारी और धीरेन्द्र सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।


