बहू को मायके छोड़ने पर उसकी मां ने दी जान

धमतरी| भखारा थाना क्षेत्र के कोर्रा में एक महिला ने बेटी के मायके लौटने से दुखी होकर जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान हित्तू बाई साहू (45) के रूप में हुई है। उसकी बेटी की शादी 2 महीने पहले हुई थी। करीब 15 दिन पहले ससुराल वालों ने बेटी को मायके छोड़ दिया। इससे घर में तनाव का माहौल बन गया। हित्तू बाई बेटी के भविष्य को लेकर लगातार चिंता में थी। 17 मई की रात उसने जहर खा लिया। वहां से धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *